IQNA

17:19 - October 16, 2022
समाचार आईडी: 3477898

स्विट्जरलैंड में नकाब पहनने पर सजा की तैयारी

तेहरान (IQNA) स्विट्जरलैंड की सरकार ने संसद में एक बिल पेश किया है, जिसके आधार पर जो कोई भी 'सार्वजनिक स्थानों पर अपना चेहरा ढंकने पर रोक' कहे जाने वाले कानून का उल्लंघन करेगा, उस पर 1000 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।

स्विट्जरलैंड में नकाब पहनने पर सजा की तैयारी

स्विट्जरलैंड की सरकार ने संसद में एक बिल पेश किया है, जिसके आधार पर जो कोई भी 'सार्वजनिक स्थानों पर अपना चेहरा ढंकने पर रोक' कहे जाने वाले कानून का उल्लंघन करेगा, उस पर 1000 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।
अल जज़ीरा से एकना की रिपोर्ट के अनुसार, स्विस सरकार मुस्लिम महिलाओं के घूंघट पहनने पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून बनाने पर विचार कर रही है। ऐसे में इसे तोड़ने वाले पर एक हजार डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।
स्विस सरकार ने बुधवार को संसद में एक विधेयक पेश किया जिसके आधार पर कोई भी व्यक्ति जो "नो फेस कवरिंग" कानून का उल्लंघन करता है, उसे जुर्माना भरना होगा। यह निर्णय लिया गया है कि इस विधेयक को चर्चा और मतदान के लिए संसद में पेश किया जाए।
इस कानून के मुताबिक सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढंकना मना है और आंख, नाक और मुंह खुला रखना जरूरी है।
यह कानून लोगों के लिए सुलभ हर सार्वजनिक या निजी स्थान पर लागू होगा जैसे स्कूल, कोर्ट, अस्पताल, सार्वजनिक परिवहन के साधन और इसी तरह रेस्टुरेंट, दुकानें, सिनेमा और खेल हॉल आदि।
मार्च 2021 में मतदाताओं ने बाध्यकारी जनमत संग्रह में कमजोर बहुमत से मुंह छुपाने पर रोक के बारे में हार्ड राइट पार्टी के प्रस्ताव को सहमती दी।
इस जनमत संग्रह का प्रस्ताव रखने वाली दक्षिणपंथी स्विस पीपुल्स पार्टी वही पार्टी है जो 2009 में मस्जिदों की नई मीनारों के निर्माण के खिलाफ सक्रिय थी और इस जनमत संग्रह के पीछे उसका ही हाथ था।
स्विस सामाजिक हस्तियां और इस्लामी बुजुर्ग 'चेहरा ढकने पर प्रतिबंध' कानून का विरोध करते हैं और इसे "बुर्का प्रतिबंध" या "निकाब प्रतिबंध" कानून कहते है, और उनका कहना है कि इस कानून का लक्ष्य मुस्लिम हिजाबी महिलाएं हैं।

https://iqna.ir/fa/news/4091892

captcha