ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)सूचना साइट "Alvafd मिस्र,के हवाले से,इस संघ ने अरबी और पश्चिमी देशों के सरकारी और सार्वजनिक संगठनों के सहयोग से बहरीनी क्रांति के साथ एकजुटता के ऐलान की ख़ातिर इस सप्ताह बुधवार को विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया है.
इरादा है कि यह विरोध प्रदर्शन काहिरा, लंदन, न्यूयार्क, बगदाद, बेरूत, अल्जीर्स और नौआकशॉट के नगरों में बहरीन दूतावास के सामने आयोजित किया जाऐ.
मिस्र और बहरीन के क्रांतिकारियों के संघ ने इसी तरह सऊदी,येमेनी और लीबियाई नागरिकों को बहरीनी क्रांति के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने और इस दिन बहरीनी झंडा लहराने को कहा है.
मिस्र और बहरीन के क्रांतिकारियों के संघ ने इसी तरह अरब क़ौमों से आग्रह किया कि अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों और मानवाधिकार संगठनों के साथ सहयोग करके बहरीनी क्रांति के साथ एकजुटता अंतरराष्ट्रीय दिवस और अल खलीफा शासन के असली चहरे से परदा उठाने की खबरों को कवर करने में सहयोग करें.
इस संबंध में बहरीनी नागरिकों के एक समूह ने इस सप्ताह शुक्रवार 3 जून को विरोध प्रदर्शन बनामे"वापसी का शुक्रवार,आयोजित करेंगे और अल खलीफा शासन के पतन पर आधारित अपनी मांग की प्राप्ति पर जोर देंगे. 800921