IQNA

9:22 - May 15, 2012
समाचार आईडी: 2326132

मिस्री शियों द्वारा सऊदी अरब के खिलाफ आवेदनः

अंतरराष्ट्रीय समूह: मिस्र के शियों के एक नेता ने बताया कि मिस्री शिया सऊदी अरब के खिलाफ एक आवेदन तैयार कर रहे हैं जिसमें देश में वहाबियत के प्रचार और मिस्री शियों के खिलाफ मीडिया ट्रायल के बिन्दु हैं.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने मुहीत नेटवर्क से नक़्ल किया है कि मिस्र की शिया संगठम अलबुतूल के संरक्षक मोहम्मद अलदरेनी ने बताया कि मिस्री शिया सऊदी अरब के खिलाफ सुरक्षा परिषद में आवेदन पेश कर रहे हैं जिसमें वहाबी और सल्फ़ी विचारधारा के समर्थन और मिस्री शियों के खिलाफ मीडिया ट्रायल की बात की गई है. उन्होंने कहा कि मिस्री शियों के लिए चरमपंथी सल्फ़ी समूहों के खतरात मोजूद हैं और सरकार भी सल्फ़ी समूहों से भयभीत है.
अलदरेनी ने कहा हमने 2500 पृष्ठों का एक आवेदन बनाया है जिसमें मिस्री शियों के खिलाफ अल सऊद और सल्फ़ी समूह के अपराध वर्णित हैं.
1007393
captcha