IQNA

12:49 - June 10, 2012
समाचार आईडी: 2343440

उज़्बेकिस्तान: इस्लामी अध्ययन के छात्रों में प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजनः

राजनीतिक और सामाजिक समूह: गणतंत्र उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में इस्लामिक इंस्टीट्यूट "इमाम बुखारी" के छात्रों में प्रमाणपत्र वितरण समारोह 8 जून को आयोजित हुआ.

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (हम) की रिपोर्ट के अनुसार समारोह में गणतंत्र कज़ाकिस्तान और केंद्रीय एशिया के पहले मुफ्ती शेख मोहम्मद सादिक मोहम्मद यूसुफ, इस्लामी दुन्या के प्रमुख विद्वानों, मुसलमानों के संगठन मामलों के अध्यक्ष शेख़ अब्दुल अज़ीज़ मंसूर, सरकारी संस्थाओं के सदस्यों, ताशकंद इस्लामिक युनिवर्सिटी के टीचर्स और धार्मिक मदरसों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
समारोह की शुरूआत इस्लामिक इंस्टीट्यूट इमाम बुखारी के समाप्त स्नातक हुसैन खवान यह्या अब्दुल मजीद की तिलवते कुरआन से हुई. इस समारोह में शेख मोहम्मद सादिक मोहम्मद यूसुफ, शेख अब्दुल अज़ीज़ मंसूर, अब्दुल रज्जाक ने खिताब किया और समारोह के अंत में प्रमुख छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किऐ गऐ .
1025305
captcha