IQNA

7:08 - July 06, 2012
समाचार आईडी: 2361643

इस सप्ताह तेहरान के ख़तीबे जुमा आयतुल्ला इमामी काशानी होंगे

राजनीतिक समूह: इस सप्ताह तेहरान विश्वविद्यालय में मजलिसे ख़बरगाने रहबरी के सदस्य आयतुल्ला मोहम्मद इमामी काशानी राजनीतिक नमाजे जुमा क़ायम करेंगे

ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट के अनुसार बताया कि यह समारोह देश के मशहूर क़ारी अली शेरज़ादे द्वारा क़ुरान मजीद की आयतों की तिलावत से 11:45 पर शुरू हो जाएगा उसके बाद हुज्जतुल इस्लाम मुक़द्दसी शरई मसले बयान करेंगे
मेंहदवियत सिद्धांत के प्रबंधक हुज्जतुल इस्लाम पूर सय्यद आक़ाई 15 शाबान के अवसर पर मेंहदवियत (अ0स0)के बारे में एक रिपोर्ट पेश करेंगे और फौरन उसके बाद अरब सुर्ख़ी मौला की शान में क़सीदा पढेंगे
इसी तरह सूचना मंत्री हुज्जतुल इस्लाम मुस्लेही नमाज़े जुमा के ख़ुतबों से पहले श्रम और पूंजी के लिए ईरान का समर्थन, इस्लामी जागरण और राष्ट्रीय उत्पादन के नारे और इमामे ज़माना (अ0स0)के गुमनाम सैनिकों के दिवस पर विषेश तक़रीर करेंगे
इस सप्ताह तेहरान की शुक्रवार की नमाज मजलिसे ख़बरगाने रहबरी के सदस्य आयतुल्ला मोहम्मद इमामी काशानी ख़ुतबों के बाद क़ायम करेंगे
044437
captcha