IQNA

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कुरआनी शिक्षाओं पर अभ्यास पर जोर दिया

16:40 - June 12, 2017
समाचार आईडी: 3471524
मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कुरआनी शिक्षाओं पर अभ्यास पर जोर दिया
अंतरराष्ट्रीय टीम: नजीब तुन रज़्ज़ाक, मलेशिया के प्रधानमंत्री ने"कुरान उतरने दिवस" के अवसर पर अपने विशेष संदेश में कहाः कि पवित्र कुरान हर उस मनुष्य की जो उसकी शिक्षाओं को पढ़े, समझे और अपने दैनिक जीवन को अमल का लिबास पहनाऐ, उसकी रक्षा करता है।

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कुरआनी शिक्षाओं पर अभ्यास पर जोर दिया

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार ऐजेंसी(IQNA) के लिए समाचार साइट«NST» के अनुसार, मलेशिया के प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहाः कि कुरान की पवित्रता का रमजान के महीने में इस्लाम के नाम पर आतंकवाद, सामूहिक हत्या और हिंसा के साथ, अपमान हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह अपराध कुरान की शिक्षाओं के खिलाफ हैं जो दया, मानवता और न्याय पर बल देती हैं।

रज़्ज़ाक ने कहाः कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता है, तो जल्दी ही कुरान की पवित्र छवि ग़लत विचारों में छिप जाऐगी।

उन्होंने कहाः कि मुसलमानों को कुरान और उसकी शिक्षाओं को मनाने के लिए और हिंसा और उग्रवाद को इस्लाम से जोड़ने के लिऐ सभी प्रयासों को विफल करने में एक साथ काम करना चाहिए।

नजीब तुन रज़्ज़ाक ने कहाःकि मलेशिया एक इस्लामी देश के रूप में न केवल कुरान की शिक्षाओं के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि तेज़ी से कोशिश कर रहा है तता कि कुरान की शिक्षाओं अमली लिबास पहनाऐ और सभी मुसलमानों के लिए क़रानी उसूलों पर अमल के लिए दरवाज़ा खोलदे।

"कुरान उतरने का दिवस" मलेशिया में रमजान में एक इस्लामी ईद के रूप में है कि उसमें पैगंबर मुहम्मद पर पवित्र कुरान उतरने की शुरुआत हुई थी।

3608779

captcha