अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) Egyptian Streets मिस्र के अनुसार, पैगंबर मुहम्मद (स.व.) के जन्म के अवसर पर मिस्र सूफ़ियों का उत्सव इस वर्ष मस्जिदों में ही आयोजित किया जाएगा।
प्रत्येक वर्ष, पैगंबर के जन्मदिन के दिन, काहिरा की सड़कों पर एक महान मार्च होता है।
सूफी परिषद के एक प्रवक्ता अहमद कंडील ने कहा कि यह रोड शो इस साल अल-रौज़ा मस्जिद पर आतंकवादी हमले के शहीदों के शोक के कारण मार्च को रद्द कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को मिस्र के अल-रौज़ा गांव में ऐक सूफी मस्जिद पर एक सशस्त्र हमला, जिसमें 305 लोग मारे गए, हाल के दशकों में मिस्र में सबसे घातक आतंकवादी हमला था।
इस आतंकवादी हमले के होने के बाद, मिस्र में तीन दिन सार्वजनिक शोक घोषित किया गया है, और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अल सीसी ने आतंकवादी हमले के अपराधियों के लिए एक निर्णायक जवाब देने का वादा किया।