IQNA

14:10 - October 20, 2018
समाचार आईडी: 3472989

इराक के चार अक्षों में अरबईन के अवसर पर एक विशेष ट्रेन लॉन्च की ग़ई

अंतर्राष्ट्रीय समूहः देश के परिवहन मंत्रालय से संबद्ध इराकी राष्ट्रीय रेलवे, ने आज अरबईने हुसैनी के तीर्थयात्रियों के स्थानांतरण के लिए 24 ट्रेनों के लॉन्च की घोषणा की है।

इराक के चार अक्षों में अरबईन के अवसर पर एक विशेष ट्रेन लॉन्च की ग़ई

अंतर्राष्ट्रीय कुरआनी समाचार एजेंसी (IQNA) ने अल-फोरात समाचार के अनुसार बताया कि नेशनल रेलवे कंपनी के निदेशक सलाम जोबैर ने कहा कि ट्रेनों को चार अक्षों पर स्थापित किया जा रहा है जो दिन में 24 घंटे चलेग़ी।
उन्होंने कहा कि ये ट्रेनें चीन, फ्रांस और तुर्की के देशों द्वारा निर्मित आधुनिक एयर कंडीशनिंग सिस्टम से लैस हैं।
उन्होंने कहा कि चार अक्ष है जिनमे पहला बगदाद से करबला हैं, और इसके विपरीत, दुसरा बसरा से करबला और इसके विपरीत, तीसरा नासिरियाह से करबला और इसके विपरीत, और चौथा दीवानिया से करबला और इसके विपरीत है।
3757174

captcha