IQNA

16:42 - November 27, 2018
समाचार आईडी: 3473102

 हेग में रोहिंग्याओं के नरसंहार का विरोध

अंतरराष्ट्रीय समूह -नीदरलैंड के हेग में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के सामने म्यांमार की सैन्य ताकतों द्वारा राखीन राज्य में रोहिंग्या मुस्लिमों के नरसंहार के ख़िलाफ़ प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

 हेग में रोहिंग्याओं के नरसंहार का विरोध

 IQNA की रिपोर्ट अराकान समाचार एजेंसी के अनुसार; विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों ने म्यांमार सैन्य हमले में मारे गए मुसलमानों की तस्वीरें,बैनर्स को प्रदर्शित किया।
रोहिंग्या काउंसिल ऑफ यूरोप के चेयरमैन हेल चियाओ ने रोहिंग्या में मुसलमानों की सामूहिक हत्या को समाप्त करने के लिए कदम उठाने में संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की विफलता व असफलता  पर निराशा व्यक्त की।
उन्होंने रोहिंग्या अल्पसंख्यक नरसंहार को समाप्त करने के लिए जो पिछले वर्ष आखिरी लहर शुरू की गई अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से चाहा कि इस संबंध में कार्वाई करे और मजबूत आंदोलन शुरू करे।
उल्लेखनीय है कि म्यांमार सेना ने कट्टरपंथी बौद्धों के साथ मिल कर पिछले साल अगस्त से राखीन राज्य पर हमला करके हज़ारों रोहिंग्या मुस्लिमों की हत्या कर दी थी। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, 826,000 लोग बांग्लादेश भाग गऐ थे।
3767400
 
captcha