IQNA

17:28 - February 12, 2019
समाचार आईडी: 3473321

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का निधन

अंतर्राष्ट्रीय समूह -नेशनल ग्रुप फॉर रेस्क्यू के नेता और अफ़गानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति सिबग़तुल्लाह मुजद्ददी का निधन होगया।

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का निधन

तुर्की समाचार एजेंसी अनातोलिया के अनुसार IQNA की रिपोर्ट, अफगानिस्तान के नेशनल रेस्क्यू फ्रंट ने फेसबुक पर घोषणा करते हुए कहा कि अफगानिस्तान के इस मोर्चे के नेता और पूर्व राष्ट्रपति, सिबग़तुल्लाह मुजद्ददी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
बयान में यह भी कहा गया है: "उनका शरीर कल, (13 फरवरी) को काबुल के "सरदार मोहम्मद दावूद खान" अस्पताल से काबुल पहुंचाया जाएगा और ग़ाजी स्टेडियम में सुबह 11 बजे प्रार्थना की जाएगी।
यह उल्लेखनीय है कि मुजद्ददी, सोवियत संघ के साथ युद्ध में कई अफगान मुजाहिदीन कमांडरों में से ऐक थे, और 1979 में उन्होंने कम्युनिस्ट सरकार से लड़ने के लिए नेशनल रेस्क्यू फ्रंट की स्थापना की। 28 अप्रैल से 28 जून 1992 तक, उन्होंने दो महीने तक अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में भी कार्य किया।
3789501
captcha