IQNA

14:22 - March 12, 2019
समाचार आईडी: 3473400

संयुक्त राष्ट्र: तालिबान को अफ़गान सरकार के साथ बातचीत करना चाहिऐ

अंतर्राष्ट्रीय समूह-अफ़गानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि ने तालिबान से सीधे काबुल के साथ बातचीत करने का आह्वान किया है।

संयुक्त राष्ट्र: तालिबान को अफ़गान सरकार के साथ बातचीत करना चाहिऐ

IQNA की रिपोर्ट अफगानिस्तान दीद समाचार ऐजेंसी के अनुसार;अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि, टेडामिची यामामोटो ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की (11 मार्च) की बैठक में कहा कि संयुक्त राष्ट्र अफ़गानिस्तान में शांति लाने के लिए हर संभव प्रयास का समर्थन करता है।
उन्होंने कहा कि अफ़गानिस्तानी महिलाएं शांति प्रक्रिया में महिलाओं के अधिकारों और मानवाधिकारों के मूल्यों सहित पिछले वर्षों की उपलब्धियों को खोने के बारे में चिंतित हैं और उनका समर्थन किया जाना चाहिए।
इस बीच, अफ़गान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहिब ने भी युद्ध को रोकने और अफगान सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तालिबान को बुलाया। उन्होंने कहा कि तालिबान ने अफ़गान सरकार के साथ बात करने और शांति प्रदान करने के लिए प्रदान किए गए अवसरों का उपयोग नहीं किया।
मोहिब ने कहाःशांति, अफगानिस्तान की एक नई पीढ़ी की आवश्यकता है, और इस प्रक्रिया में 18 साल की उपलब्धियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए,इसी तरह अफ़गानिस्तान के लोगों के लिए भी शांति एक फ़ौरी जरूरत है, लेकिन हर कीमत पर नहीं।
उनके अनुसार, शांति प्रक्रिया में, अफ़गानिस्तान के संविधान का सम्मान किया जाना चाहिए और निर्वाचित सरकार को चुना जाना चाहिए, लेकिन यह चुनाव अफ़गानिस्तान के राजनीतिक अभिजात वर्ग के बीच समझौते पर आधारित नहीं होना चाहिए।
इस बीच, अमेरिकी प्रतिनिधियों और तालिबान के बीच कतर में पांचवें दौर की वार्ता अपने सबसे लंबे दौर में प्रवेश कर चुकी है और अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। बेशक, रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इस प्रक्रिया में मंदी के बावजूद, वार्ता में बयान की गई अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर बातचीत आशाजनक है।
3797279
 
captcha