IQNA

16:30 - March 26, 2019
समाचार आईडी: 3473437

गाज़ा पर इज़रायल का हवाई हमला

इंटरनेशनल ग्रुप-इज़रायल फाइटर जेटों ने आज सुबह गाजा पट्टी के क्षेत्रों को हमले का निशाना बनाया।

गाज़ा पर इज़रायल का हवाई हमला
वफ़ा समाचार के अनुसार IQNA की रिपोर्ट, ज़ायोनी शासन ने आज सुबह (मंगलवार) गाजा के उत्तर और दक्षिण में 30 से अधिक हवाई हमले किए।
हमास और इज़राइल के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही यह हमले किए गऐ।
इसी तरह इस शासन के तोपखानों ने गाजा के पूर्व, उत्तर और दक्षिण में कई स्थानों को भी निशाना बनाया।
इन हमलों ने शहरी सुविधाओं, कृषि भूमि और गाजा की इमारतों को बहुत नुकसान पहुंचाया है।
याद रहे कि ज़ायोनी शासन ने कल तेल अवीव में बमबारी के बाद गाजा पट्टी को हमले की धमकी दी थी।
3799793
captcha