IQNA

16:49 - March 31, 2019
समाचार आईडी: 3473451

गज़नी स्कूल हमले में 4 छात्रों की मौत

अंतर्राष्ट्रीय समूह- अफ़गान स्थानीय अधिकारियों ने (गजनी प्रांत में स्थित) एंडर क्षेत्र के एक स्कूल में मिसाइल हमले की सूचना दी।

गज़नी स्कूल हमले में 4 छात्रों की मौत
IQNA की रिपोर्ट अफगानिस्तान दीद समाचार ऐजेंसी से उद्धृत; स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि गज़नी प्रांत के एंडर क्षेत्र के स्कूल में तालिबान के मिसाइल हमले के परिणामस्वरूप इक्कीस छात्र और शिक्षक मारे गए और घायल हो गए।
गजनी प्रांत के प्रेस कार्यालय ने इस बारे में कहा कि मुल्ला नूह बाबा स्कूल में एक मिसाइल आ गिरी, जिसके परिणामस्वरूप चार छात्र अपनी जान दे बैठे और 17 लोग घायल हो गए, जिसमें 15 छात्र और 2 शिक्षक शामिल हैं।
इससे पहले, अफ़गान शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि मुल्ला नूह बाबा के स्कूल में तालिबान की मिसाइल हमले के परिणामस्वरूप 11 छात्र मारे गए और घायल हो गए।
3800458
captcha