IQNA

17:31 - April 30, 2019
समाचार आईडी: 3473540

न्यूजीलैंड में बम धमाकों के एक संदिग्ध की गिरफ्तारी

अंतर्राष्ट्रीय समूह-न्यूजीलैंड पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद क्राइस्टचर्च में संभव बम विस्फोट के बारे में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।

न्यूजीलैंड में बम धमाकों के एक संदिग्ध की गिरफ्तारी

IQNA की रिपोर्ट रायटर के हवाले से; क्राइस्टचर्च में बम होने के संदेह में न्यूजीलैंड पुलिस ने आज (मंगलवार) को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने एक बयान में कहा, एक 33 वर्षीय व्यक्ति को बमरखने की रिपोर्ट मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने संभावित बमबारी के स्थल तक जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया, और बम को डिफ्यूज करने के लिए स्पेशलिस्ट, एंबुलेंस और बचाव दल की एक टीम जगह पर हाज़िर होगई। शहर में नो-फ्लाई ज़ोन की घोषणा की गई।
पिछले मार्च में, न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो नूर और लिनवुड मस्जिदों में दो नस्लवादियों द्वारा 50 उपासक मारे गए थे। इस आतंकवादी घटना के कारण सरकार ने हथियार ले जाने और भंडारण करने के नियमों की समीक्षा की।
3807609
captcha