IQNA

16:23 - May 29, 2019
समाचार आईडी: 3473629

इस्लाम दुश्मन बौद्ध भिक्षु की गिरफ्तारी का आदेश

इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल - म्यांमार की एक अदालत ने एक बौद्ध भिक्षु की गिरफ्तारी का अराजकता और घृणा के आरोप में आदेश दिया है जो मुसलमानों से दुश्मनी करने के लिए प्रसिद्ध है।

इस्लाम दुश्मन बौद्ध भिक्षु की गिरफ्तारी का आदेश

IQNAकी रिपोर्ट रायटर के हवाले से; म्यांमार पुलिस ने आज (बुधवार) को घोषणा की कि देश की एक अदालत ने "Wirathaho" की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
विराथो को म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यक के खिलाफ अपने भाषणों के लिए जाना जाता है। वह आंग सान सू की सरकार की भी आलोचना करता हैं और सैन्य समर्थक है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यंगून सिटी की एक अदालत द्वारा कल (मंगलवार)को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
विराथो ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और सोची सरकार की इस तरह से संविधान को बदलने के प्रयास की जिस से सैन्य शक्ति को कम किया जासके आलोचना की।
पिछले साल, म्यांमार के सर्वोच्च धार्मिक प्राधिकरण ने इस भिक्षु को व्याख्यान से एक साल के लिए मना किया था। वह अक्सर अपनी टिप्पणियों में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यक पर हमला किया करता है।
 उसे "घृणा फैलाने या अपमान के कानून" कानून के तहत 3 साल की जेल की सजा हो सकती है।
3815474
captcha