IQNA

16:04 - June 10, 2019
समाचार आईडी: 3473668

इस वर्ष हज में 200,000 भारतीय मुसलमानों की उपस्थिति

अंतर्राष्ट्रीय समूह- इस वर्ष विभिन्न भारतीय राज्यों के 200,000 मुस्लिम हज यात्रा पर जाने के लिए सऊदी अरब जाएंगे, जो हज में भारतीय तीर्थयात्रियों की उच्चतम दर होगी।

इस वर्ष हज में 200,000 भारतीय मुसलमानों की उपस्थिति

 IQNA की रिपोर्ट द प्रिंट से उद्धृत;यह 200,000 लोग विभिन्न भारतीय राज्यों, जैसे उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और बिहार, हज यात्रा पर जाने के लिए सऊदी अरब जाएंगे, जो कि हज में सबसे अधिक भारतीय तीर्थयात्री होंगे।
भारत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कल (9 जून) को कहा कि इस साल देश के विभिन्न हिस्सों से 500 उड़ानों से 200,000 मुसलमान हज पर जा रहे हैं।
नक़वी ने कहा: मुंबई के हज हाऊस में निजी पर्यटन कंपनियों (पीटीओ) के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठकों के अनुसार, हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से 140,000 तीर्थयात्रियों और 60,000 अन्य तीर्थयात्रियों को हज करने के लिए पर्यटन कंपनियों की मदद से भेजा जाएगा।
उनके अनुसार, इस वर्ष, 725 पर्यटन कंपनियां हज के लिए सऊदी अरब में भारतीय तीर्थयात्रियों को भेजने में शामिल होंगी।
नक़वी ने कहा, "इस साल, कुल भारतीय तीर्थयात्रियों में से लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं हैं, और महिला तीर्थयात्रियों की संख्या जो अपने पतियों के बिना जाती हैं, 2,300 तक पहुंच गई है।
3818014
captcha