IQNA

17:15 - July 20, 2019
समाचार आईडी: 3473800

"पीस यात्रा", पोप की यूएई की ऐतिहासिक यात्रा के बारे में एक वृत्तचित्र है

अंतर्राष्ट्रीय समूह- "शांति यात्रा" वृत्तचित्र फिल्म विषय के साथ, संयुक्त अरब अमीरात के लिऐ कैथोलिक दुनिया के नेता पोप फ्रांसिस की इतिहासिक यात्रा को पहली बार वाशिंगटन में प्रदर्शित किया गया।

यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार IQNA की रिपोर्ट,यह फिल्म पहली बार विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों की उपस्थित के साथ और दुनिया भर में धार्मिक स्वतंत्रता को मजबूत करने के उद्देश्य से वाशिंगटन अमेरीका  में प्रदर्शित की गयी।
 
फिल्म प्रदर्शित होने के बाद, फिल्म की सामग्री और पोप फ्रांसिस के अमीरात की ऐतिहासिक यात्रा के विवरण पर एक चर्चा सत्र आयोजित किया गया।
कैथोलिक दुनिया के नेता, पोप फ्रांसिस ने पिछले मार्च में, संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की और शेख़ अल-अज़हर के साथ अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय मानवता बंधु सम्मेलन में भाग लिया।
इस यात्रा के दौरान, ईसाईयों के सात पवित्र समारोहों में से एक आईने इशाई रब्बाननी, कैथोलिक दुनिया के नेताओं, पोप फ्रांसिस ककी मौजूददगगी में संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के ज़ायद स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
इसके अलावा, पोप फ्रांसिस और अहमद अल-तैयब, शेख अल-अजहर ने इस यात्रा में ऐतिहासिक दस्तावेज "ब्रादरी" जो धर्म को किसी भी तरह की हिंसा और अतिवाद से विशुद्ध परिचित कराती है पर हस्ताक्षर किए।
3828273
captcha