IQNA

रोजाना 2 से 6 हज़ार लोग़ मक्का प्रदर्शनी को देख़ते हैं

16:08 - July 29, 2019
समाचार आईडी: 3473830
अंतरराष्ट्रीय समूहः मक्का में 1200 वर्ग मीटर के हरमैन शरीफैन वास्तुकला प्रदर्शनी, काबा का पर्दा बनाने की कार्यशाला के पास प्रदर्शनी आयोजित की है हज के दौरान एक दिन में 2 से 6 हज़ार लोग़ प्रदर्शनी को देख़ते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) ने अरब न्यूज़ के अनुसार बताया कि प्रदर्शनी को इस्लामी वास्तुकला की अनूठी शैली और मक्का में काबा की विशिष्ट वास्तुकला के अनुसार डिजाइन किया गया है।
प्रदर्शनी में आने वाले हज और उमराह के तीर्थयात्री और मक्का के निवासी हैं जो हरमैन शरीफैन में विकास देख़ना चाहते हैं।
इस प्रदर्शनी का ईफ्तेताह वर्ष 2000 में किया गया था उनके अधिकारियों के अनुसार, मस्जिद हराम और मस्जिद अल-नबी (PBUH) के विभिन्न हिस्सों की वास्तुकला के साथ आगंतुकों को परिचित करते हुए, वे अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान का विस्तार करते हैं।
प्रदर्शनी में सात हॉल शामिल हैं पहले हॉल, मस्जिद हराम हॉल, काबा हॉल, फोटो हॉल, पांडुलिपि हॉल, मस्जिद नबी (PBUH) हॉल और ज़मज़म हॉल हैं।
पवित्र हरम की दुर्लभ तस्वीरें, उस्मान इब्न 'अफान के खिलाफत के दौरान लिखी गई पवित्र कुरान की हस्तलिखित प्रति, ज़मज़म के कुएं से संबंधित ऐतिहासिक वस्तुएं और आइटम इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जारही हैं।
3830787

captcha