IQNA

14:23 - November 12, 2019
समाचार आईडी: 3474146

पैगंबर मोहम्मद(स.व.)के जन्मदिन पर भारतीय मुसलमानों का मार्च

इंटरनेशनल ग्रुप- भारतीय मुसलमानों ने पैगंबर(स.व.) के जन्मदिन और एकता सप्ताह के आने के अवसर पर जश्न मनाया और विभिन्न शहरों में रेलेयों का आयोजन किया।

पैगंबर मोहम्मद(स.व.)के जन्मदिन पर भारतीय मुसलमानों का मार्च

भारत से IQNA की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार, 8 नवंबर को भारत में एकता का सप्ताह शुरू हो गया है। इस देश के लोगों ने दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मुंबई, भोपाल, लखनऊ और जयपुर सहित विभिन्न भारतीय शहरों में पैगंबर स.व.के जन्म के अवसर पर रैली का आयोजन किया।
 
शिया और सुन्नियों दोनों ही भारतीय मुसलमानों ने मार्च के लिए भावुक रहे, लोग सार्वजनिक स्थानों, मस्जिदों और धार्मिक स्थलों को सजाकर इस अवसर पर जश्न मना रहे हैं।
 
इसी तरह मुस्लिम पैगंबर के जन्म का जश्न मनाने के लिए अपनी कारों को भी विशेष तरीक़े से सजाते हैं।
 
कश्मीर में, मुसलमानों द्वारा पैगंबर के जन्मदिन को मनाने के लिए मार्च पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी गई।
3856504
captcha