IQNA

13:57 - December 06, 2019
समाचार आईडी: 3474215

अफ़गानिस्तान: 1450 दाइशियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया

अंतर्राष्ट्रीय समूह-अफ़गान आंतरिक मंत्रालय ने पिछले ऐक महीने के दौरान देश के पूर्व में आईएसआईएल आतंकवादी समूह के 1450 सदस्यों के आत्मसमर्पण की सूचना दी।

अफ़गानिस्तान: 1450 दाइशियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया
स्पुतनिक न्यूज एजेंसी के हवाले से IQNA  की रिपोर्ट, अफ़गान आंतरिक मंत्रालय ने शुक्रवार 6 दिसंबर को जारी एक बयान में आज घोषणा की कि पूर्वी प्रांत नंगरहार में आईएसआईएल के 1450 सदस्यों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
 
इस बयान के अनुसार, उनमें से 413 आतंकवादी समूह ISIS के सक्रिय सदस्य थे।
 
आईएसआईएल के जिन सदस्यों ने अफगान सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है, उनमें अन्य देशों के नागरिक भी हैं। वर्तमान में, 888 महिलाएं और बच्चे इस आतंकवादी समूह के सदस्य भी नंगरहार में अफ़गान सुरक्षा बलों की देखरेख में हैं।
 3862059
captcha