IQNA

जानें कौन है Afreen Fatima, जिसके समर्थन में JNU में प्रदर्शन, प्रयागराज दंगे से संबंध

0:57 - June 14, 2022
समाचार आईडी: 3477434
तेहरान (IQNA)Prayagraj Violence। प्रयागराज में भड़की हिंसा का मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद के घर पर रविवार को बुलडोजर चलाने के बाद इसके विरोध में दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। दरअसल जावेद मोहम्मद की बेटी आफरीन फातिमा JNU में पढ़ाई करती है और प्रयागराज दंगों से आफरीन फातिमा के भी तार जुड़ रहे हैं। इसके बावजूद जेएनयू छात्र संघ से जुड़े छात्र आफरीन फातिमा के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।
Prayagraj Violence। प्रयागराज में भड़की हिंसा का मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद के घर पर रविवार को बुलडोजर चलाने के बाद इसके विरोध में दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। दरअसल जावेद मोहम्मद की बेटी आफरीन फातिमा JNU में पढ़ाई करती है और प्रयागराज दंगों से आफरीन फातिमा के भी तार जुड़ रहे हैं। इसके बावजूद जेएनयू छात्र संघ से जुड़े छात्र आफरीन फातिमा के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।
जावेद मोहम्मद की बड़ी बेटी है आफरीन फातिमा
मिली जानकारी के मुताबिक आफरीन फातिमा दिल्ली में रहने वाले जावेद मोहम्मद की बड़ी बेटी हैं। आफरीन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में पढ़ती है। इसके अलावा आफरीन फातिमा JNU में छात्र संघ की काउंसलर हैं। इससे पहले आफरीन ने CAA के विरोध में भी हिस्सा लिया था। शाहीन बाग में आंदोलन के दौरान भी आफरीन फातिमा JNU से लेकर इलाहाबाद तक सक्रिय थीं।
प्रयागराज दंगों के बाद तलाशी अभियान में भी जावेद मोहम्मद के घर से आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। आफरीन ने हिजाब प्रतिबंध के दौरान दक्षिण भारत के कई शहरों में जाकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। आफरीन का जन्म प्रयागराज में हुआ था। ग्रेजुएट करने के बाद आफरीन ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। पढ़ाई के दौरान आफरीन छात्र राजनीति में सक्रिय हो गईं।
फातिमा आफरीन को शशि थरूर का समर्थन
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट कर आफरीन का समर्थन किया है। थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा कि "जेएनयू से आ रही खबर सुनकर स्तब्ध हूं कि छात्र के परिवार के घर को तोड़ा गया है। कानून की उचित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई लोकतंत्र में एक मौलिक अधिकार है। किस कानून के तहत और किस प्रक्रिया का पालन करते हुए विध्वंस किया गया है। क्या यूपी ने खुद को भारत के संविधान से छूट दी है?
प्रयागराज पुलिस ने जानकारी दी है कि शहर में भड़की हिंसा के मामले में अभी तक 95 नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। SSP ने बताया कि जावेद मोहम्मद की बेटी फातिमा जेएनयू में पढ़ती है और जावेद मोहम्मद को राय देने का काम करती है। अगर फातिमा भी हिंसा के मामले में दोषी पाई जाती है तो उसे भी हिरासत में लिया जाएगा।
source: naidunia
captcha