IQNA

अपमान जारी है;

स्वीडन में कुरान जलाने का नया परमिट जारी किया ग़या

16:54 - July 11, 2023
समाचार आईडी: 3479447
तेहरान (IQNA) स्वीडिश समाचार सूत्रों ने बताया कि देश की पुलिस ने बुधवार, 12 जुलाई को कुरान जलाने के समारोह के लिए अनुमति जारी कर दी है।

इक्ना ने सदाए अल-बलद के अनुसार बताया कि, स्वीडिश समाचार एजेंसी टीटी ने कल सोमवार को खबर दी है कि देश की पुलिस ने हेलसिंगबर्ग के एक चौराहे पर पवित्र कुरान जलाने के आयोजन की अनुमति जारी की है।
यह समारोह कल, बुधवार, 12 जुलाई को दोपहर में शहर के केंद्रीय चौराहों में से एक में आयोजित किया जाना है।
इस स्वीडिश समाचार एजेंसी के अनुसार, एस्किन काउंटी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस प्रमुख माथियास सिगफ्रिडसन ने गर्व से घोषणा किया है कि"यह कार्रवाई सुरक्षित और संरक्षित तरीके से की जा सकती है!"
इससे पहले, स्वीडिश मीडिया ने बताया था कि स्वीडिश पुलिस को पवित्र पुस्तकों को जलाने के लिए स्टॉकहोम और हेलसिंगबर्ग में प्रदर्शन आयोजित करने के 3 अनुरोध प्राप्त हुए थे।
स्वीडिश टीवी चैनल "एसवीटी" के अनुसार, इन घटनाओं में से एक स्टॉकहोम मस्जिद के सामने कुरान जलाना है, और आवेदक इसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं।
बुधवार को कुरान जलाने की अनुमति के लिए आवेदन करने वाले 50 साल के अपमान करने वाले ने दावा किया कि है कि दुनिया में स्वीडन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अनुचित था, इसलिए उन्होंने कुरान को फिर से जलाने का फैसला किया है।
कहा ग़या है कि सलवान मोमिका नाम के इराकी मूल के एक व्यक्ति ने ईद अल-अज़हा के दिन स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पुलिस के संरक्षण में इस शहर की ग्रैंड मस्जिद के सामने पवित्र कुरान में आग लगा दी थी।
स्वीडन में कुरान की एक प्रति जलाए जाने के बाद, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद धार्मिक घृणा पर एक मसौदा प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
इस्लामिक सहयोग संगठन के 57 सदस्य देशों की ओर से पाकिस्तान द्वारा प्रस्तुत मसौदा प्रस्ताव में, पिछले महीने स्टॉकहोम में कुरान की एक प्रति जलाने को "शत्रुतापूर्ण, अपमानजनक और पूरी तरह से भड़काऊ कृत्य" बताया गया जिससे नफरत फैल जाएग़ी और यह मानवाधिकार का उल्लंघन है।
4154253

captcha