IQNA

15:35 - January 20, 2024
समाचार आईडी: 3480479

रमज़ान 1445 की शुरुआत; खगोलीय गणनाओं पर आधारित

तेहरान(IQNA)खगोलीय गणनाओं के अनुसार, रमज़ान का पवित्र महीना 11 मार्च से शुरू होगा।

रमज़ान 1445 की शुरुआत; खगोलीय गणनाओं पर आधारित

अल-जज़ीरा के अनुसार,रमज़ान 1445 के पवित्र महीना की शुरुआत में बहुत समय नहीं बचा है, और खगोलीय गणनाओं के अनुसार, सोमवार, 11 मार्च 2024, रविवार 29 शाबान को सूर्यास्त के बाद एक अर्धचंद्राकार दृष्टि के साथ, शुरू होरहा है।
अधिकांश अरब और इस्लामिक देश रमज़ान के अर्धचंद्राकार को देखने के लिए खगोलीय वेधशाला पर भरोसा करते हैं ताकि वे पैगंबर(शांति उन पर हो) के आदेश अनुरूप कार्य कर सकें ।
अरब देशों से अपेक्षा की जाती है कि वे नागरिकों से 29 शाबान में रमजान क्रिसेंट को देखने के लिए कहें, जबकि सऊदी सुप्रीम कोर्ट सदीर (रियाद के उत्तर -पश्चिम में) शहर में एक अर्धचंद्राकार दृष्टि का आयोजन करेगा और रमजान को एक क्रिसेंट देळने के लिऐ नवीनतम उपकरणों का उपयोग करेगा।
धार्मिक और खगोलीय साधनों के माध्यम से रमज़ान के पवित्र महीने की दृष्टि की पुष्टि करने के बाद, जिम्मेदार धार्मिक अधिकारियों द्वारा इस मुद्दे की घोषणा की जाऐगी ता कि रमज़ान की शुरुआत हो जाए।
दूसरी ओर, कुछ इस्लामी देश रमज़ान की तारीख निर्धारित करने के लिए खगोलीय गणना पर भरोसा करते हैं। तुर्की में, रविवार 10 मार्च को धार्मिक मामलों के प्रमुख ने रमजान का पहला दिन निर्धारित किया है।
खगोलीय पूर्वानुमानों के अनुसार, पवित्र महीना 30 दिनों के लिए होगा और बुधवार, 10 अप्रैल को ईद अल -फित्र का पहला दिन होगा।
4194503

captcha